फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महंत यति नरसिंहानंद के खिलाफ मुस्लिम समुदाय ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के खिलाफ विवादित बयान दिया था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। बीते दिनों यति नरसिंहानंद द्वारा इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मुहम्मद के खिलाफ दिए गए विवादित बयान को लेकर मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। मुस्लिम समाज के लोगों में इस विवादित बयान को लेकर काफी नाराजगी है। देशभर में लोग इस बयान के खिलाफ प्रदर्शन कर यति नरसिंहानंद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, नूंह शहर में भी इसको लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने भारी तादाद में नूंह की अनाजमंडी में इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर यति नरसिंहानंद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि यति नरसिंहानंद के विवादित बयान से उनकी धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। पैगम्बर मोहम्मद साहब के खिलाफ मुस्लिम समाज इस तरह के विवादित बयान को बर्दाश्त नहीं कर सकता है।

बता दें कि गाजियाबाद के महंत यति नरसिंहानंद द्वारा इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के खिलाफ विवादित बयान दिया गया, जिससे मुस्लिम समाज के लोगों में काफी नाराजगी है। जगह-जगह लोग यति नरसिंहानंद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मेवात के लोग इस विवादित बयान से काफी गुस्सा हैं। हजारों की संख्या में नूंह पहुंचे लोगों ने यति नरसिंहानंद का पुतला दहन कर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि प्रशासन को इस तरह के असामाजिक तत्व के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उनका कहना है कि दूसरे धर्म के बारे में विवादित बयान बाजी कर आपसी भाईचारे को खराब करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नूंह से कांग्रेस नेता आफताब अहमद ने भी अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए कहा कि वीडियो बनाकर पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के खिलाफ बयानबाजी कर धार्मिक उन्माद पैदा करने का षड्यंत्र रचने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण, दुखद और घोर आपत्तिजनक है। नूंह में आज सभी ने मिलकर इसका विरोध दर्ज कराया, लेकिन बीजेपी राज में ऐसे षड्यंत्र आम हो गए हैं क्योंकि बीजेपी सरकार इनपर कोई भी गंभीर और जरूरी कानूनी कार्रवाई नहीं कर पाई है। ऐसे गैर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर और सख्त कानूनी कार्रवाई तत्काल प्रभाव से अम्ल में लाने की मांग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें