मृतक के छोटे भाई विजेंदर पाठक ने पुलिस को बताया कि इन दिनों बड़े भाई की नौकरी छूटी हुई थी जिसके कारण वह शराब पीने लगा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा हुआ करता था।
न्यू पालम विहार इलाके में रहने वाले 36 वर्षीय राजेंद्र पाठक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में बजघेड़ा थाना पुलिस ने छोटे भाई के बयान पर भाभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मूल रूप से बिहार के रहने वाले राजेंद्र पाठक का विवाह 14 साल पहले अनीता पाठक के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे हैं । छोटे भाई विजेंदर पाठक ने पुलिस को बताया कि इन दिनों बड़े भाई की नौकरी छूटी हुई थी जिसके कारण वह शराब पीने लगा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा हुआ करता था। उसने भाभी पर आरोप लगाया कि मौका देख कर उसने भाई को पीट पीटकर मार डाला। बता दें कि राजेंद्र पाठक को बेहोश अवस्था में घर के बाथरूम में पाया गया था। पुलिस ने जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा था जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि अंदरूनी चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है।