फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से आ रहा नया वायरस: एनसीआर में अलर्ट, बच्चों में निमोनिया के साथ एच9एन2 पर भी निगरानी

Sat, 25 Nov 2023 11:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी शुक्रवार को उत्तरी चीन में बच्चों में एच9एन2 के प्रकोप और सांस संबंधी बीमारी को लेकर देश में अलर्ट जारी करने की बात की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में तेजी से फैल रहे एवियन इन्फ्लूएंजा एच9एन2 का अलर्ट जिले में भी जारी किया गया है। राहत की बात यह है कि अभी तक गुरुग्राम जिले में ऐसे लक्षण के साथ किसी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। बावजूद इसके जिले में अगले दो माह तक चलने वाली श्वास मुहिम के साथ एच9एन2 के लिए भी विभाग को अलर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी शुक्रवार को उत्तरी चीन में बच्चों में एच9एन2 के प्रकोप और सांस संबंधी बीमारी को लेकर देश में अलर्ट जारी करने की बात की है। इस एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू का सब वेरिएंट) के साथ-साथ सांस संबंधी बीमारी तेजी से फैल रही है। इस बीमारी के विस्तार का खतरा जिले में कम है। 

बावजूद इसके आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से सिस्टम को अलर्ट पर रखा गया है। इन दिनों बच्चों में निमोनिया के मामले ट्रेस करने के लिए श्वास अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच किसी भी एवियन फ्लू से संबंधित या मिलते जुलते लक्षण के साथ किसी मरीज के मिलने पर सिस्टम अलर्ट रहेगा।

बीते कुछ हफ्तों में चीन में श्वसन संबंधी बीमारियों के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने देश में एवियन इन्फ्लूएंजा के खिलाफ तैयारियों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक कर चुका है। हालांकि जिला स्तर पर अधिकारियों ने ऐसे किसी भी मामले की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

पंजाब में मुकर माइक्रोसिस के बाद निदेशालय ने मांगी रिपोर्ट
जिले में माइक्रोसिस के मामलों का संज्ञान लेने के लिए निदेशालय ने जिलाधिकारी के साथ बैठक की। इसकी स्थिति जिले में जानने के लिए रिपोर्ट तलब की गई। रिपोर्ट में जिले में कोई नया मामला सामने नहीं आया हालांकि इसको लेकर भी जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है उधर चीन में फैले इनफ्लुएंजा के मामलों पर भी विभाग अलर्ट है। सर्दी में आमतौर फ्लू की स्थिति बनती है इस कारण विभाग अगले दो महीने तक अलर्ट रहेगा। - डॉ. जय प्रकाश, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें