फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार का बजट 25 साल के विकास का खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए 10वें आम बजट को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने अगले 25 साल के विकास का बजट बताया है। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत का बजट बताते हुए कहा कि यह किसानों की आय बढ़ाने, गरीबों को विकास की धारा में लाने, बेरोजगारों को रोजगार देने और बेघरों को छत देने वाला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर वाले इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।
विज्ञापन

ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि बजट में किसानों को एमएसपी के माध्यम से 2.7 लाख करोड़ रुपये देने का फैसला एतिहासिक है। एमएसपी पर किसानों की फसलों की जमकर खरीद होगी। रसायन मुक्त ऑर्गेनिक खेती पर जोर, तिलहन खेती को बढ़ावा, खेती में ड्रोन को बढ़ावा देने से किसानों को बड़ा फायदा होगा। धनखड़ ने कहा कि पांच बड़ी नदियों को जोड़ने से सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी और हर घर जल योजना के तहत 60 हजार करोड़ की लागत से 3.83 करोड़ घरों तक पेयजल पहुंचाकर उन क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुगम की जाएगी, जिन ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या रहती है।
हर नागरिक के लिए खास है बजट : सुधीर सिंगला
गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि आम बजट देश के हर नागरिक के लिए खास है। हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या रक्षा का, चाहे रेलवे हो या अन्य कोई क्षेत्र, सभी के लिए इस बजट में प्रावधान किए गए हैं। सुधीर सिंगला ने कहा कि कोरोना महामारी के समय में भी सरकार ने हर आदमी के हित को ध्यान में रखते हुए ही बजट बनाया है। बजट में प्रोडक्टिविटी, फाइनेंसिंग इन्वेस्टमेंट और पीएम गति शक्ति योजना पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्राइवेट इन्वेस्टमेंट और विकास को बढ़ावा देने के लिए बजट में पूंजीगत खर्च को 35.4 प्रतिशत बढ़ाकर 7.50 लाख करोड़ रुपये किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें