फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या, मकान मालिक के भाई वारदात को दिया अंजाम

Tue, 31 Aug 2021 09:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

 पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि हत्या से पहले किशोरी से दुष्कर्म भी किया गया था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मकान मालकिन के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर दस इलाके में मकान मालकिन के साथ आई दिल्ली की किशोरी की आठ दिन पहले हुई हत्या में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि हत्या से पहले किशोरी से दुष्कर्म भी किया गया था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मकान मालकिन के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली के नरेला इलाके में माता-पिता संग किराए के मकान में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी को उसकी मकान मालकिन गुरुग्राम के सेक्टर 10 स्थित अपने भाई के घर 17 जुलाई को लेकर आई थी। यहां मकान मालकिन के भाई की पत्नी के बच्चा पैदा हुआ था, किशोरी इसकी देखभाल कर रही थी। 

23 अगस्त को मकान मालकिन ने फोन करके किशोरी के पिता को सूचना दी कि उसकी बेटी मर गई है। इसके बाद मकान मालकिन किशोरी के शव को लेकर उसके माता-पिता के पास पहुंच गई। शक होने पर किशोरी के पिता ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम  में खुलासा हुआ है कि किशोरी की दुष्कर्म करने के बाद हत्या की गई है। किशोरी के पिता का आरोप है कि मालकिन के भाई प्रवीन वर्मा व उसके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया है। एसीपी सिटी राजेन्द्र के अनुसार एक आरोपी प्रवीन निवासी गुरुग्राम के बसई एंकलेव का निवासी है। 
इसको गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस आरोपी से  रिमांड के दौरान पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी से इस प्रकरण में अहम जानकारी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें