फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रहा मलेरिया, डेंगू और बुखार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मौसम में बदलाव के साथ-साथ डेंगू, मलेरिया और बुखार थम नहीं रहा है। दिन पर दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। स्थिति यह है कि जांच के लिए भेजे जाने वाले नमूनों में से 33 फीसदी मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जांच के लिए दिए गए 23 नमूनों में से 7 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसी के साथ जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 164 हो गई है। इसमें से 121 मरीज पिछले 16 दिनों में आए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में सामान्य बुखार का प्रकोप भी चरम पर है। स्थिति यह है कि सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल समेत ग्रामीण इलाकों के अस्पतालों व उपमंडल नागरिक अस्पतालों में बुखार के मरीजों की कतार देखने को मिल रही है। इसके अलावा नागरिक अस्पतालों में मलेरिया, टाइफा ड व वायरल के लक्षणों वाले मरीज भी आ रहे हैं। वहीं निजी अस्पताल डेंगू की आशंकावश बुखार के मरीजों को तुरंत भर्ती कर रहे हैं। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में तो हालात यह हैं कि सुबह 8 बजे से ही मरीजों की कतार लग जाती है।
439506 घरों में जांच
डेंगू व वायरल का इन दिनों खासा प्रकोप है, जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग जिले में हाउस टू हाउस सर्वे अभियान चला रहा है। इसके तहत शनिवार को 8652 घरों की जांच की गई। वहीं, रैपिड फीवर मास सर्वे की टीम अब तक 439506 घरों की जांच कर चुकी है। वहीं, मलेरिया की जांच के लिए 260541 मरीजों से नमूने लिए गए हैं। शनिवार को शहरी क्षेत्र के 2341 व ग्रामीण इलाके के 6311 घरों से डेंगू की जांच के लिए नमूने लिए गए। वहीं अब तक जिले में डेंगू के लक्षणों वाले कुल 2745 लोगों से जांच के लिए नमूने लिए जा चुके हैं, जिसमें से जांच के बाद 164 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें