फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: डेटिंग साइट पर युवक को फंसाया, मिलने के लिए बुलाकर चलती हुई कार में अश्लील वीडियो बनाया और फिर...

Sat, 30 Sep 2023 08:29 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

आरोपियों ने उसे गाड़ी में पकड़ लिया और मारपीट कर उसके कपड़े उतार दिए। आरोपियों ने युवक की नग्न अवस्था में वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और उसका एटीएम कार्ड लेकर बैंक खाते से रुपये ट्रांसफर कर लिए। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में सीआईए डीएलएफ फेज चार ने ऑनलाइन डेटिंग साइट पर दोस्ती कर लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली में भी वारदात को अंजाम दे चुके हैं और कुछ समय पहले ही दिल्ली की तिहाड़ जेल से बाहर आए हैं। आरोपी पीड़ित के कपड़े उताकर उनकी नग्न अवस्था में वीडियो बनाते थे और इसे वायरल करने का डर दिखाकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ऑनलाइन डेटिंग साइट पर एक व्यक्ति से दोस्ती कर आरोपियों ने उसे तीन सितंबर की रात को मिलने के लिए सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में बुलाया था। यहां आरोपियों ने उसे गाड़ी में पकड़ लिया और मारपीट कर उसके कपड़े उतार दिए। आरोपियों ने युवक की नग्न अवस्था में वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और उसका एटीएम कार्ड लेकर बैंक खाते से रुपये ट्रांसफर कर लिए। आरोपियों ने जब युवक से मारपीट कर उसकी वीडियो बनाई तो उस वक्त गाड़ी को सड़क पर चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की एक गाड़ी पीछे से आ रही थी, जिसे देखकर आरोपी घबरा गए और उनसे गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद यह आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान सीआईए डीएलएफ फेज-4 के प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी केशव उर्फ केसू उर्फ कृत्विक को दिल्ली के रोहिणी से, मोहम्मद हुसैन को शाहबाद डेयरी से तथा आरोपी रवि और प्रदीप को जेजे कॉलोनी बवाना से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी केशव उर्फ केसू उर्फ कृत्विक इस गिरोह का सरगना है और यह योजनानुसार अपने साथियों के साथ लूट करने की वारदात को अंजाम देता है। योजना के मुताबिक पहले यह ग्रिंडर साइट के जरिए व्यक्तियों के साथ दोस्ती करता है, फिर उन्हें मिलने/घूमने-फिरने के बहाने से बुला लेता है। उसके बाद दोस्ती करके बुलाए गए व्यक्ति के साथ अपने अन्य साथियों को बुलाकर मारपीट कर उसकी बिना कपड़ों के वीडियो बनाते है। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की डिमांड करते हैं।
विज्ञापन


एसीपी अपराध वरुण दहिया का कहना है कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इन्होंने दिल्ली में भी इस तरह की एक वारदात को अंजाम दिया था। जिस मामले में पुलिस द्वारा इनको गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। कुछ समय पहले ही ये तिहाड़ जेल, दिल्ली से बाहर आए थे तथा इस तरह की वारदात को गुरुग्राम में भी अंजाम दिया था। ये एक अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें