बादशाहपुर। माल डिलीवरी के दौरान कर्मचारी पर लैपटॉप का कीमती सामान बदलने का आरोप है। ग्राहक की शिकायत के बाद हुई छानबीन के बाद कंपनी के मैनेजर ने दो कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार भोंडसी निवासी यशविंद्र ने बताया कि वह डीएचएल सप्लाई चेन इंडिया कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करता है। उसने बताया कि हमारी कंपनी में डिलीवरी का काम एचएल लॉजिस्टस और अवंत कोरर के माध्यम से होता है। इस कंपनी की ओर से अतुल और नीरज दोनों डिलीवरी के लिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि कस्टमर की तरफ से कई बार शिकायत मिली थी कि लैपटॉप में सामान खराब लगा हुआ है या सामान गायब है। जांच की तो पता चला कि अतुल और नीरज डिलीवरी के समय लैपटॉप में से बैटरी, मेमोरी कार्ड जैसे सामान निकालकर नकली सामान लगा देते थे। जिसकी वजह से कंपनी को काफी नुकसान हो जाता था।