फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलभूषण भारद्वाज छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। भाजपा ने पूर्व जिला अध्यक्ष और बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान कुलभूषण भारद्वाज को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगा कर उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों कुलभूषण ने सेवा का अधिकार आयोग के चेयरमैन पद पर टीसी गुप्ता की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कई वीडियो और कमेंट पोस्ट किए थे। उसके बाद भी कुलभूषण ने सरकार के कई निर्णयों का सार्वजनिक तौर पर विरोध किया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेदपाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि खबर सही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों के विरुद्ध चलने वालों का पार्टी में कोई स्थान नहीं है। दूसरी ओर, अपने निष्कासन पर भारद्वाज ने कहा कि जब भाजपा के सत्तासीन रहते टीसी गुप्ता जैसे भ्रष्ट अधिकारी चेयरमैन बनेंगे तो निष्ठावान कार्यकर्ताओं का यही हाल होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीति और रीति ने मुझे यही सिखाया है कि गलत का विरोध करूं। इससे पहले भी पार्टी मुझे तीन बार निष्कासित कर चुकी है। मैं पार्टी के बताए सच्चाई के मार्ग पर चलता रहूंगा। किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार और अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पार्टी की जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि यह पार्टी का निर्णय है। पार्टी का निर्णय सबके लिए सर्वोपरि है। कार्यकर्ताओं को इंतजार करना चाहिए। अति उत्साह में किसी के कहने मात्र से पार्टी का विरोध सही नहीं है। कुलभूषण के अलावा भिवानी से तीन अन्य लोगों को भी निष्कासित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें