गुरुग्रमा में सामाजिक संस्था चाइल्ड-हुड एनहांसमेंट थ्रू ट्रनिंग एंड एक्शन (चेतना) व पुलिस और शिक्षा विभाग की मदद से 'शिक्षा के आंगन' परियोजना की शुरुआत की गई है। इस परियोजना का उद्देश्य गुरुग्राम में आने वाले तीन साल में 2,000 सड़क और कामकाजी लोगों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
मेजर जनरल अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित प्रवीण कुमार ने परियोजना के तहत शिक्षा के आंगन के रंग-बिरंगे केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग और एरिया एसएचओ एवं ट्रैफिक विभाग से टीआई स्पेक्टर साथी संस्था के निर्देशक संजय गुप्ता उपस्थित रहे।
मेजर जनरल प्रवीण कुमार ने कहा कि देश के हर बच्चा का जगह स्कूल है। चेतना संस्था द्वारा किए जा रहे या सराहनीय कदम और इस क्रम में आज रंग-बिरंगे केंद्र जिसका नाम ही शिक्षा का आंगन है। मैं इसका हिस्सा बना और जब मैं बच्चों से बात कर रहा हूं और बच्चे कह रहे हैं कि मैं फौज में जाना चाहता हूं। मैं पुलिस कर्मी बनना चाहता हूं। मैं देश की सेवा करना चाहता हूं। इन बातों से मैं खुश हूं और मैं सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।
इस अवसर पर संस्था के निर्देशक संजय गुप्ता ने बताया कि यह परियोजना गुरुग्राम के हाई राइज बिल्डिंग होने की वजह से बहुत सारे ऐसे परिवार हैं, जो इन बिल्डिंगों में साफ सफाई एवं सिक्योरिटी गार्ड बाई के भूमिका में कार्यरत हैं। उनके बच्चे विषम परिस्थिति में अपना जीवन यापन करते हैं और स्कूल तक किसी कारण से नहीं पहुंच पाते हैं। इसी को लेकर यह योजना शुरू की गई है। सेक्टर 28 के एरिया एसएचओ सुरेंद्र कुमार एवं ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जसवंत सिंह एसआई ने कहा कि बहुत ही सराहनीय कदम है।