फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालम विहार में अवैध निर्माण ध्वस्त किए

विज्ञापन
विज्ञापन
गुुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की सीमा में अवैध निर्माण व अतिक्रमण के खिलाफ निगम प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। अतिक्रमण शाखा ने शुक्रवार को जोन-2 अंतर्गत पालम विहार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। इलाके में 4 जगहों पर हुए अवैध निर्माण को टीम ने ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण व अवैध निर्माण करने वालों को निगम प्रशासन पहले भी नोटिस जारी कर चुका है।
विज्ञापन

इसी क्रम में शुक्रवार को निगम की टीम पुलिस बल लेकर पालम विहार इलाके में पहुंची। यहां पर नियमों को ताक पर रखकर अवैध निर्माण किए गए थे। टीम ने पालम विहार जोन-1 और 2 में बने 3 भवनों को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा। मालूम हो कि नगर निगम गुग्राम की सीमा में किसी भी प्रकार का निर्माण शुरू करने से पूर्व बिल्डिंग प्लान की स्वीकृति लेना अनिवार्य है। इसके साथ ही सोहना के समीप स्थित गांव रेवासन में भी टीम ने अतिक्रमण व अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें