फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मालिकाना हक के लिए मारुति कुंज निवासियों ने की भूख हड़ताल

Sun, 25 Jun 2023 07:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे रविवार को भी दो लोग बैठे भूख हड़ताल पर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मालिकाना हक के लिए पिछले एक साल से प्रदर्शन कर रहें मारुति कुंज निवासियों ने बीते रविवार को भी भूख हड़ताल की। सोसाइटी निवासी बीते तीन रविवार से मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठते हैं। बीते रविवार को मारुति कुंज सोसाइटी निवासी वीरेंद्र कंडवाल और यश पाल शर्मा सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे।

साेसाइटी निवासी अजीत ने बताया कि अगर उनके मालिकाना हक की मांग पूरी नहीं की गई तो आने वाले दिनों में सोसाइटी के ज्यादा लोग भूख हड़ताल पर बैठना शुरू कर देंगे। उन्होंने बताया कि मारुति कंपनी की तरफ से उन पर करीब 67 करोड़ रुपये की देनदारी है। इस देनदारी बकाए के चलते मारुति कंपनी उन्हें मालिकाना हक नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी की तरफ से फ्लैट की कीमत जो बनती थी उस कीमत को वह 2010 में पूरी कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जो देनदारी कंपनी बताती है उसका वह सार्वजनिक रूप से ऑडिट कराने काे तैयार नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कंपनी जो देनदारी उन पर बताती है उसका बिल भी सोसाइटी निवासियों को नहीं दिखाती है। मालिकाना हक के लिए सोसाइटी निवासी करीब एक साल से सोसाइटी के गेट पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वह प्रदर्शन को और तेज करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें