फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खुले में नमाज को लेकर फिर शुरू हुआ विरोध, लोगों ने भजन-कीर्तन करते हुए दर्ज कराई आपत्ति

Sat, 16 Oct 2021 11:33 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

विरोध में भजन कीर्तन करते हुए नमाज पढ़ने वालों के पास तक जाना चाहते थे, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस ने उन्हें बीच में रोक लिया। नमाज खत्म होने के बाद दोनों पक्ष के लोग वापस अपने घर चले गए।
विज्ञापन
खुले में नमाज का विरोध करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर-47 में खुले स्थान पर नमाज पढ़ने के विरोध का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सामुदायिक केंद्र में शुक्रवार को आरडब्ल्यूए के बुलाने पर लोग फिर से एकत्रित हुए। उसके बाद वे भजन कीर्तन करते हुए नमाज पढ़ने वालों के पास तक जाना चाहते थे, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस ने उन्हें बीच में रोक लिया। नमाज खत्म होने के बाद दोनों पक्ष के लोग वापस अपने घर चले गए।

विज्ञापन


आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि रेजीडेंट की ओर से इस सेक्टर में नमाज पढ़ने का विरोध किया जा रहा है। बीते चार शुक्रवार से लोग सामुदायिक केंद्र में एकत्रित होते हैं और मौके पर पहुंच कर अपना विरोध दर्ज कराते हैं। दोपहर 12 बजे के आसपास लोग यहां एकत्रित हुए। वहां से ऑडियो बजाते हुए भजन कीर्तन करते मैदान में पहुंचे। लोगों के हाथों में तख्ती थी। जिस पर खुले में नमाज पढ़ने वालों के लिए विरोध दर्ज था।

दोनों पक्षों की हुई थी बैठक
प्रशासन इस मामले को तेजी से सुलझाने में जुटा हुआ है। बुधवार को दोनों पक्ष के लोगों को बुलाया गया था। आरडब्ल्यूए के प्रधान सुनील यादव ने बताया कि नमाज पढ़ने वालों को सेक्टर से कुछ दूरी पर खाली स्थान पर नमाज पढ़ने के लिए स्थान की जानकारी प्रशासन को दी गई है। जबकि दूसरे पक्ष के लोग इस बात पर अड़े हैं कि वह नमाज कहां पढ़ें।
विज्ञापन


मामला मुख्यमंत्री दरबार तक
सेक्टर-47 में नमाज पढ़ने का विरोध होने पर एक पक्ष के लोग कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की है। इसमें उन्होंने नमाज पढ़ने के लिए जगह की बात की और आरडब्ल्यूए की ओर से हो रहे विरोध की बात कही है। मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया कि जल्द ही कोई विकल्प निकाला जाएगा।

गुरुग्राम सदर एसीपी अमन यादव ने बताया कि सेक्टर-47 में नमाज पढ़ने वालों का कुछ लोगों ने विरोध किया। उनको बीच में रोका गया था। शांतिपूर्वक नमाज पढ़ने के बाद लोग अपने-अपने घर चले गए। मामला प्रशासन के संज्ञान में है। जल्द ही प्रशासन की ओर से कोई निर्णय लिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें