फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म वांटेड की तरह दी थर्ड डिग्री: न मारा-न पीटा, सिर्फ तीन दिन छीनी नींद... और बोलता चला गया विकास लगरपुरिया

Tue, 20 Dec 2022 09:40 PM IST
Vikas Kumar मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

एसटीएफ की छानबीन के दौरान पता चला कि गैंगस्टर विकास लगरपुरिया बहुत ही आलीशान जिंदगी जीने का शौकीन है। पांच सितारा होटल की सुविधा, हवाई यात्रा व ब्रांडेड कपड़े व जूतों का शौकीन है।
विज्ञापन
गैंगस्टर विकास लगरपुरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में फ्लैट में करोड़ों रुपये की हुई चोरी फिल्मी स्टाइल में हुई है। अब उसकी जांच भी एसटीएफ बॉलीवुड की फिल्म वांटेड की तर्ज पर कर रही है। जिस किसी ने यह फिल्म देखी होगी उसकी आंखों में सारी तस्वीर तैर जाएगी। दुबई से आए गैंगस्टर विकास लगरपुरिया से पूछताछ करने में एसटीएफ के पसीने निकल गए। 

विज्ञापन

उसके बाद उन्होंने गैंगस्टर को फिल्मी अंदाज में उसे तीन दिन सोने नहीं दिया और चौथे दिन वह एक के बाद एक जानकारी देने लगा। गैंगस्टर द्वारा दी गई सभी जानकारी पर पुलिस ने काम करना शुरू कर दिया है। फिलहाल एसटीएफ साढ़े 20 करोड़ रुपये की बरामदगी में जुटी है। उसकी ओर से खर्च किए गए पैसे का भी पुलिस हिसाब लगा रही है।

बॉलीवुड ने मुंबई के अपराध पर वांटेड फिल्म बनाई थी। इसमें डॉन दुबई में बैठ कर पूरी वारदात को अंजाम दे रहा था। ठीक उसी तरह गैंगस्टर विकास लगरपुरिया ने भी साइबर सिटी में एक फ्लैट में बिल्डर के करोड़ो रुपये की चोरी करवाई थी। एसटीएफ ने इसकी जांच शुरू की तो फाइनेंसर, डॉक्टर, आईपीएस अधिकारी, गैंगस्टर का चाचा, दिल्ली पुलिस के एएसआई का नाम भी इस चोरी में सामने आया।

रिमांड के दौरान गैंगस्टर की सुरक्षा का है खास ख्याल
दिल्ली व हरियाणा का बड़ा गैंगस्टर होने के कारण एसटीएफ की ओर से सुरक्षा का खास इंतजाम किया गया है। उससे पूछताछ के साथ रात में जिस बैरक में रखा जाता है उसके पास सुरक्षा के खास इंतजाम होते हैं। सेल के चोरों ओर से रात में पुलिस जागती रहती है। इसके साथ ही उसे अलग-अलग गोपनीय स्थानों पर रखा जाता है।
विज्ञापन

आलीशान जिंदगी जीने का शौकीन है गैंगस्टर लगरपुरिया
एसटीएफ की छानबीन के दौरान पता चला कि वह बहुत ही आलीशान जिंदगी जीने का शौकीन है। पांच सितारा होटल की सुविधा, हवाई यात्रा व ब्रांडेड कपड़े व जूतों का शौकीन है। पुलिस रिमांड की कठोरता उसको साल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें