पूर्व में छज्जा गिरने पर कहा था- कोई मरा तो नहीं
अन्य महिलाओं ने मांग की कि बिल्डर प्रतिनिधि के परिवार को भी फर्श पर सुलाया जाए और उनके साथ रखा जाए। एक निवासी ने कहा कि छह महीने पहले भी जब सोसाइटी के एक फ्लैट का छज्जा गिरा था तब बिल्डर के इसी प्रतिनिधि ने कहा था कि छज्जा ही तो गिरा है, कोई मरा तो नहीं है। एक अन्य निवासी ने कहा कि 15 अगस्त को जब बिल्डर सोसाइटी में आया था, तब उसने कहा था कि जब तक मैं हूं सोसाइटी में कुछ नहीं होगा। अब कहां है बिल्डर? उसे मौके पर बुलवाया जाए।
डीटीपी प्रवर्तन आरएस बाठ ने प्रतिनिधि को लगाई फटकार
लोगों में इस बात को लेकर भी आक्रोश था कि फ्लैटों में शिफ्ट करने का काम शुरू नहीं हुआ है। खुद नोडल अधिकारी ने बिल्डर प्रतिनिधि को खाली पड़े फ्लैटों की चाबियां लाने के लिए कहा लेकिन जब तक वह मौजूद रहे चाबियां नहीं आईं। नोडल अधिकारी और डीटीपी प्रवर्तन आरएस बाठ ने बिल्डर के प्रतिनिधि को इस बात के लिए कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सोसाइटी के लोगों को भरोसा दिलाया कि फ्लैट मालिकों के हित सबसे पहली प्राथमिकता पर हैं। इस सोसाइटी के डी टॉवर में बृहस्पतिवार को हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी।