फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे बाद भी सुलग रहा मानेसर: दूसरे दिन भी जारी है आग बुझाने का कार्य, 25 एकड़ में सबकुछ जलकर राख, बेतहाशा बढ़ा प्रदूषण

Wed, 27 Apr 2022 10:35 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मानेसर (गुरुग्राम)

सार

आग लगने के चलते इलाके में प्रदूषण का स्तर बेतहाशा बढ़ गया है। बुधवार को शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़कर 342 पर पहुंच गया। इसके चलते आसपास के लोगों को सांस लेने में भी काफी तकलीफ हो रही है।
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जारी है आग बुझाने का काम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम से सटे मानेसर के आईएमटी-6 इलाके में मंगलवार को लगी आग को बुझाने का कार्य बुधवार को भी जारी है। आग लगने के कारण करीब 25 एकड़ के इलाके में सब कुछ जलकर राख हो गया है। बुधवार को सुबह से ही अग्निशमन कर्मचारी व पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।

विज्ञापन

 
आग लगने के कारण न सिर्फ झुग्गियों-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों का सामान जला बल्कि मौके पर बड़ी संख्या में वाहन भी जल गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक वहां पर बड़ी संख्या में उद्योगों से निकलने वाले कंटेनर रखे थे जिनमें ब्लास्ट भी होता रहा।

बेतहाशा बढ़ा प्रदूषण का स्तर
आग लगने के चलते इलाके में प्रदूषण का स्तर बेतहाशा बढ़ गया है। बुधवार को शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़कर 342 पर पहुंच गया। सुबह के समय इलाके में चारों तरफ धुआं नजर आया जिससे जल्द प्रदूषण में गिरावट के आसार नहीं हैं। इसके चलते आसपास के लोगों को सांस लेने भी काफी तकलीफ हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें