फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: अवैध रूप से पटाखा बेचते दो गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Sat, 06 Nov 2021 05:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

पुलिस टीम वहां पहुंची तो आरोपी पुलिस को देख भागने लगा, लेकिन पीछाकर पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान रामनिवास के तौर पर हुई। तलाशी में प्लॉस्टिक के कट्टों में भरकर रखे गए पटाखे बरामद हुए।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से पटाखे बेचने के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दो जगहोें पर छापा मारकर दो आरोपियों को पकड़ा है। इनसे काफी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि शिवजी पार्क कॉलोनी में प्रकाश चंद नामक का व्यक्ति किराए के मकान में बगैर लाइसेंस टाखे बेच रहा है।

विज्ञापन


पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह मानेसर के गांव कासन का रहने वाला है। कमरे की तलाशी ली तो प्लॉस्टिक के चार कट्टों में पटाखे रखे हुए थे। इसी तरह दूसरे मामले में पुलिस टीम को सूचना मिली कि शांति नगर कॉलोनी में एक मकान के बाहर व्यक्ति पटाखे बेच रहा है।

पुलिस टीम वहां पहुंची तो आरोपी पुलिस को देख भागने लगा, लेकिन पीछाकर पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान रामनिवास के तौर पर हुई। तलाशी में प्लॉस्टिक के कट्टों में भरकर रखे गए पटाखे बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें