फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप की चेतावनी: ‘जिसे खुले में नमाज पढ़नी है वह पाकिस्तान चला जाए’, गुरुग्राम में हिंदू संगठनों ने की गोवर्धन पूजा

Fri, 05 Nov 2021 05:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम

सार

हरियाणा के गुरुग्राम में पिछले काफी दिनों से खुले में नमाज का विरोध किया जा रहा है। सेक्टर 12 चौक पर शुक्रवार को जुमे की नमाज नहीं हो पाई, लेकिन हिंदू संगठनों ने सेक्टर 12 चौक पर गोवर्धन पूजन की। पूजन के बाद अन्नकूट का प्रसाद भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने भी शामिल हुए। 
विज्ञापन
गुरुग्राम में गोवर्धन पूजा में पहुंचे कपिल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम सेक्टर-12ए चौक पर खुले में जुमे की नमाज अदा करने की जगह पर शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने गोवर्धन पूजा की। हालांकि, किसी तरह का विवाद न हो इसके लिए मुस्लिम समाज ने पहले ही अन्य जगहों पर नमाज अदा करने की घोषणा कर दी थी। इससे किसी तरह का टकराव नहीं हुआ। बावजूद इसके एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। 22 हिंदू संगठनों ने गोवर्धन पूजा कर देश में सभी जगह खुले में नमाज रोकने का एलान किया।

विज्ञापन


हिंदू संगठन खुले में नमाज पढ़ने का लंबे समय से विरोध कर रहे थे और प्रशासन से मिलकर शुक्रवार को सेक्टर 12 के चौक पर नमाज अदा नहीं करने देने और वहां गोवर्धन पूजा करने की घोषणा की थी। इससे दोनों पक्षों में टकराव की आशंका थी। गोवर्धन पूजा में पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि गुरुग्राम के साथ अब पूरे देश में कहीं भी खुले में नमाज अदा नहीं करने देंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जिसको खुले में नमाज पढ़नी है वो पाकिस्तान चले जाएं। ये गुरुग्राम का विजय पर्व है और पूरे देश का संकल्प दिवस हैं। अब पूरे देश में खुले में नमाज प्रतिबंध के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करेंगे, लेकिन उतना ही जितना कोई हमारे धर्म का करेगा।

धर्म के नाम पर सड़कें जाम नहीं करने देंगे : कपिल मिश्रा
दिल्ली से भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि धर्म के नाम पर सड़कें जाम नहीं होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी धर्म का आयोजन हो। उन्होंने कहा कि शाहीनबाग में सड़कों पर जो हुआ वो सबने देखा। उन्होंने मुस्लिम समाज को सलाह देते हुए कहा वक्फ बोर्ड की जगह पर नमाज करिए, कोई नहीं रोकेगा। गुरुग्राम में नमाज के विरोध ने पूरे देश में एक ट्रेंड बनाया है, पूरा देश इससे पीड़ित है। 22 हिंदू संगठनों की संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति ने तय कार्यक्रम अनुसार पहले गोवर्धन पूजा की और बाद में अन्न्कूट का प्रसाद बांटा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पिछले सप्ताह खुले में नमाज का विरोध करने वालों को संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति ने पटका और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। लोगों ने पूजा अर्चना कर जय श्री राम का उद्घोष किया। कार्यक्रम में संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति के प्रदेश प्रवक्ता राजीव मित्तल, अनुराग कुलश्रेष्ठ, जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता कुलभूषण भारद्वाज, समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रहम प्रकाश कौशिक, समिति के मुख्य संरक्षक नत्थू सिंह सरपंच आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें