फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: एनएसजी में निर्माण के नाम पर 126 करोड़ की ठगी, आरोपी महिला बैंक प्रबंधक निलंबित

Wed, 09 Feb 2022 10:56 AM IST
पूजा त्रिपाठी मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

एसआईटी प्रभारी एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान का कहना है कि इस मामले में एक-दूसरे के खाते में गए रुपयों की छानबीन चल रही है। उन्होंने बैंक मैनेजर के खिलाफ हुई कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में नेशनल सुरक्षा गारद (एनएसजी) में कंस्ट्रक्शन के नाम पर 126 करोड़ रुपये की ठगी की आरोपी महिला बैंक प्रबंधक को बैंक प्रबंधन ने निलंबित कर दिया है। उसकी ओर से ठगी के मामले में की गई कार्रवाई की विभागीय जांच चल रही है।

विज्ञापन


बैंक प्रबंधन ने इस बात की जानकारी एसआईटी की ओर से लिखे गए पत्र के बाद दी है। इस मामले में शामिल मास्टर माइंड डिप्टी कमांडेंट प्रवीण यादव व सहायक कमांडेंट नवीन यादव पर भी गाज गिर सकती है।

मानेसर थाना पुलिस ने ठगी के मामले में एक्सिस बैंक की मैनेजर रितुराज को आरोपी बनाया था। इसके बाद पुलिस की ओर से बैंक प्रबंधन से लगातार पत्राचार चल रहा है। इस मामले के सभी आरोपी रिमांड पर हैं। आर्थिक अपराध शाखा की टीम बुधवार को उन्हें अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन


ठगी का मास्टर माइंड डिप्टी कमांडेंट प्रवीण यादव, उसके साला नवीन यादव, मास्टर माइंड की पत्नी ममता यादव व बैंक मैनेजर रितुराज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनका आपस में रुपयों का लेनदेन हुआ है।

एसआईटी प्रभारी एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान का कहना है कि इस मामले में एक-दूसरे के खाते में गए रुपयों की छानबीन चल रही है। उन्होंने बैंक मैनेजर के खिलाफ हुई कार्रवाई की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें