गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर में एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती के साथ काम करने वाले इंजीनियर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मानेसर थाना पुलिस ने युवती के बयान पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। मानेसर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
मूल रूप से मेरठ निवासी महिला ने बताया कि वह मानेसर क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत हैं और क्षेत्र के पीजी में रहती है। उसके साथ दो अन्य सहकर्मी भी पीजी में रहती हैं। दो अक्तूबर को वह अपनी कंपनी की दो अन्य सहकर्मियों के साथ पीजी के बाहर बैठी थी। इस दौरान आरोपी आया जो शराब के नशे में था। उसने उन पर अभद्र टिप्पणी करनी शुरू कर दी।
आरोप है कि इस पर वह उसे इग्नोर कर जाने लगी तो आरोपी उसका पीछा करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ अश्लील हरकत की। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर मौके पर बुलवाया। मानेसर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान रवि निवासी तावड़ू के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।