फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: मानसून विदाई की तरफ, अब तक दुरुस्त नहीं हुईं खस्ताहाल सड़कें

Mon, 04 Oct 2021 05:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

खासतौर पर रात के समय एमजी रोड पर दोपहिया वाहन चालक हादसों में घायल होते हैं। जीएमडीए, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और यहां तक कि एनएचएआई अधिकारियों से भी इसकी कई बार शिकायत की गई लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून विदाई की तरफ है, लेकिन शहर की खस्ताहाल सड़कों की मरम्ममत अब तक नहीं हो सकी है। सेक्टर-14,15, झाड़सा समेत शहर की कई सड़कें ऐसी हैं जो खस्ताहाल हैं। वहीं बसई रोड व चौमा गांव की तरफ की सड़कें भी जर्जर हालत में हैं, जहां आए दिन राहगीर हादसों में चोटिल होते रहते हैं। इन सबके बावजूद पीडब्ल्यूडी, नगर निगम व जीएमडीए समेत अन्य जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों को कोई परवाह नहीं है।

विज्ञापन


सेक्टर-14 को झाड़सा से जोड़ने वाली सड़क, सेक्टर-4,7 रोड समेत अन्य सड़कें शामिल हैं। सेक्टर-15 पार्ट 2 की सड़क तो इतनी खस्ताहाल है कि यहां आए दिन राहगीर हादसों में घायल होते रहते हैं। दिल्ली को गुरुग्राम से जोड़ने वाले महरौली-गुरुग्राम (एमजी) रोड में बने गड्ढों की स्थिति अब तक नहीं सुधर सकी है। उक्त सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिनके चपेट में आकर आए दिन वाहन चालक हादसों की भेंट चढ़ते रहते हैं।

दोपहिया वाहनों के लिए खतरा :
खासतौर पर रात के समय एमजी रोड पर दोपहिया वाहन चालक हादसों में घायल होते हैं। जीएमडीए, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और यहां तक कि एनएचएआई अधिकारियों से भी इसकी कई बार शिकायत की गई लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। महावीर चौक की तरफ जाने वाली साइड सेक्टर-14 कॉलेज से ठीक पहले एमजी रोड पर एक-दो बड़े गड्ढे हैं, जिनके चलते आए दिन गंभीर हादसे होते रहते हैं। शहर की सबसे व्यस्ततम सड़कों में ये सड़क शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें