फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमेजन कंपनी के कैंटर से 52 लाख का माल गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बिलासपुर से मुंबई के रास्ते में एमेजन कंपनी के कंटेनर से लगभग 52 लाख रुपये का सामान गायब होने का मामला सामने आया है। छानबीन के दौरान पता चला कि काफी देर तक एसपीआर रोड पर कैंटर खड़ा था। उसी समय वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारी ने चालक व हेल्पर पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार, यह शिकायत दिल्ली रोहिणी निवासी पराग अग्रवाल ने दी है। वह केमिनोस लॉजिस्टिक सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। आरोप है कि एक कैंटर में बिलासपुर स्थित एमेजन के वेयरहाउस से सामान भरकर मुंबई के लिए भेजा गया था। ये कैंटर यहां से 27 अगस्त को चला था। चालक राजस्थान भरतपुर निवासी सलमान और सहायक कठवारा निवासी सलमान था। सामान लोड करने के बाद ये कैंटर एसपीआर रोड पर वाटिका चौक के पास कंपनी के कर्मचारी मुकेश कुमार से कैश लेने आए। इन्हें कैश देकर मुकेश सेक्टर-58 मेग्नम टावर्स स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय के लिए चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो पाया कि कैंटर तब भी वहीं खड़ा था लेकिन उसने नजरंदाज किया और चला गया।
आरोप है कि करीब 1 घंटे तक कैंटर वहीं खड़ा रहा। यह कैंटर 29 अगस्त को मुंबई के पास एमेजन के वेयरहाउस पहुंचा। वहां खाली कराया गया। जिसके बाद कंपनी की ओर से ट्रांसपोर्ट कंपनी को बताया गया कि कैंटर से 52 लाख 69 हजार 127 रुपये कीमत का सामान गायब है। सब इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण था। जिसमें मोबाइल, घड़ी, ईयरबड्स व अन्य सामान शामिल था। ट्रांसपोर्ट कंपनी ने पुलिस को शिकायत देकर कैंटर चालक व परिचालक पर ही सामान गायब करने का शक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें