फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप कीचपेट में आने से चार साल की मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। बेगमपुर खटोला में शनिवार को सड़क हादसे में एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घर से बाहर पानी भरने के लिए गई मासूम बच्ची को पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। आस-पड़ोस में शोर मचने पर सूचना पाकर बच्ची के परिजन मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में बच्ची को सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं बच्ची की मां की शिकायत पर पिकअप गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले की निवासी बीना ने बताया कि वह बेगमपुर खटोला में परिवार के साथ किराये के मकान में रहती है। उसका पति धीरेंद्र सिंह निजी कंपनी में काम करता है। उसने बताया कि शनिवार को वह अपनी चार वर्षीय बेटी अनामिका और छह वर्षीय बेटे कृष्ण के साथ घर पर थी। दोनों बच्चे पीने का पानी लेने के लिए नल पर गए थे। जब वह पानी लेकर वापस आ रही थी तो एक पिकअप गाड़ी तेज गति में आई और उसकी बेटी को टक्कर मार दी। टक्कर मार कर चालक अपनी पिकअप गाड़ी को लेकर फरार हो गया। बच्ची की मौत के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें