फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की कार से कपड़ों की दुकान में चोरी करने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कपड़ों की दुकानों में शटर तोड़कर चोरी करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने न्यू कालोनी थाना क्षेत्र की शिवपुरी के पास एक दुकान का शटर तोड़कर 18 दिसंबर की रात को चोरी की थी। आरोपी चोरी की कार से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने ईको कार, चोरी के कपड़े बरामद कर लिए हैं। वह कई राज्यों में कपड़ों की दुकानों में चोरी की वारदात कर चुके हैं।
विज्ञापन

चोर 18 दिसंबर को शिवपुरी से स्टाइल हंट नाम की दुकान में शटर तोड़कर कपड़े चोरी कर ले गए थे। एसएचओ न्यू कालोनी थाना के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सर्विलांस की मदद से पुलिस ने चार आरोपियों को 19 दिसंबर को पटौदी रोड गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी मनीष निवासी नेहरू नगर दिल्ली, दीपक उर्फ दुबे निवासी कापसहेड़ा दिल्ली, राजा निवासी गली नंबर 02 सरस्वती एन्क्लेव सेक्टर-10 गुरुग्राम, मोहित निवासी गली नं. 11 अशोक विहार फेस-3 गुरुग्राम हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने कपड़े और घटना में प्रयुक्त ईको कार बरामद की है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जानकारी हुई है कि उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर शटर तोड़कर दुकान से कपड़े चोरी किए थे। ईको कार को पालम विहार से चोरी किया था। आरोपी दिल्ली समेत अन्य कई राज्यों में कपड़े चोरी करने की वारदात कर रहे थे। मनीष पर चार, दीपक पर आठ, राजा पर पांच, मोहित के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। पिछले कुछ दिनों पहले उसने दिल्ली से एक कपड़े और एक जूते की दुकान से भी चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें