फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से मना करने पर युवती ने मुंह बोले भाई संग प्रेमी को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। उत्तरप्रदेश के बदायूं के एक ही गांव की रहने वाली युवती ने प्यार में धोखा खाने पर मुंह बोले भाई के साथ मिल कर प्रेमी को लोहे की रॉड से पीट-पीट कर मार डाला। सेक्टर 56 थाना पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर मामला दर्ज एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। पूछताछ और वारदात में इस्तेमाल रॉड व पत्थर बरामद करने के बाद मंगलवार को दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सेक्टर 56 अमित कुमार ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि एक युवक का शव ऑटो में खून से लथपथ पड़ा है। मृतक की पहचान गांव गैरन, बदायूं निवासी आसिफ के रूप में हुई, जो कि ऑटो चलाता था और यहां घाटा गांव में रहता था। आसपास के लोगों ने बताया कि इसके बारे में उसके गांव के पास का याकूब बता सकता है। इस पर पुलिस टीम याकूब के कमरे पर गई तो देखा वहां सोनिया निवासी वगैरन, बदायूं भी मौजूद थी। पुलिस को उन पर संदेह हुआ। सोनिया ने बताया कि याकूब उसका मुंह बोला भाई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो वे टूट गए और आसिफ की हत्या करना कबूल कर लिया।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि सोनिया और आसिफ की तीन साल पुरानी दोस्ती है। सोनिया जालंधर में गारमेंट कंपनी में काम करती है। आसिफ ने उससे शादी का वादा किया था। यह भी पता चला है कि आसिफ ने उसकी अश्लील वीडियो बना रखी थी, जिसे लेकर वह उसे ब्लैकमेल करता था। 21 सितंबर को वह जालंधर से आसिफ से मिलने आई थी। बातचीत के दौरान उसने शादी करने से मना कर दिया। इससे सोनिया गुस्सा थी और याकूब के साथ मिल कर शनिवार रात आसिफ की हत्या कर दी।
विज्ञापन

सेक्टर 56 थाना पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ व हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद करने के बाद अदालत में पेश किया। जहां पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-प्रीतपाल सांगवान, एसीपी क्राइम, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें