गुरुग्राम। खाड़ी देश में नौकरी लगवाने के नाम पर मेकेनिकल इंजीनियर से 25 हजार रुपये ठग लिए। वह मुंबई की एक कंपनी में नौकरी करता है। सोशल मीडिया पर गुरुग्राम कंपनी की विज्ञापन देखकर संपर्क किया था। उसके दस्तावेज व 25 हजार रुपये लेकर आरोपियों ने कहा कि जल्द ही कुवैत भेजवा जाएगा। जब उसके विदेश जाने का समय आया तो आरोपी कार्यालय बंद कर फरार हैं।
शिकायत के बाद सेक्टर-50 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार यह शिकायत पटना के अलवा कॉलोनी के मूल निवासी सयैद मोहम्मद जियाउल हसन ने दी है। वह मेकेनिकल इंजीनियर है और मुंबई की कंपनी में नौकरी करता है। कुछ महीने पहले फेसबुक पर जीवीएम मैनपावर नामक की कंपनी का विज्ञापन देखा था। कंपनी का कार्यालय सोहना रोड सेक्टर-49 स्पेज आईटी पार्क दिया हुआ था। उस पर 3-4 नंबर लिखे हुए थे। फोन कर संपर्क किया तो युवती दिव्या चतुर्वेदी ने बताया कि इनकी कंपनी खाड़ी देश में नौकरी दिलाने का काम करती हैं और लोगों को विदेश भेजती है। कंपनी में पहले इंटरव्यू लिया जाता है और फिर दस्तावेज व पासपोर्ट चेक कर मेडिकल करा विदेश भेजते हैं। पीड़ित यहां आया तो कंपनी डायरेक्टर मिथलेश कुमार पांडेय, एचआर मैनेजर समेत अन्य स्टाफ मिला। पीड़ित को कुवैत भेजने की बात कही। पासपोर्ट व दस्तावेज लेकर 5200 रुपये जमा कराए।