फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav: एल्विश का विवादों से पुराना नाता... 14 करोड़ का घर, 40 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक, पूरी कहानी

Sat, 04 Nov 2023 08:28 PM IST
शाहरुख खान मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

Elvish Yadav Biography: बिग बॉस ओटीटी-2 जीतने के बाद से सुर्खियों में आए यूट्यूबर एल्विश यादव विवादों में घिर गए हैं। एल्विश यादव समेत छह आरोपियों के खिलाफ नोएडा की कोतवाली सेक्टर-49 में वन्य जीव अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में नामजद पांच लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
एल्विश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस ओटीटी-2 जीतने के बाद से सुर्खियों में आए यूट्यूबर एल्विश यादव पहली बार चर्चा में उस समय आए थे जब जी-20 सम्मेलन के लिए शहर को सजाया जा रहा था। उस समय विदेशी मेहमानों के स्वागत में शहर में जगह-जगह फूलों के गमले रखे गए थे। 
विज्ञापन


एक लग्जरी कार में इन गमलों को चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।  पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की थी। बाद में पुलिस को पता चला था कि जिस कार को गमले चोरी करने में प्रयुक्त किया गया है, उसी कार में एल्विश यादव ने रील बना रखी थी। 

40 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक, 14 करोड़ का है घर 
यूट्यूबर एल्विश यादव (25)के पिता अध्यापक हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। एल्विश ने एमिटी इंटरनेशनल स्कूल और दिल्ली के हंसराज कॉलेज से पढ़ाई की है। एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी-2 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की और शो को जीतकर इतिहास रच दिया था। वह फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के साथ एक एल्बम में नजर आए। को-कंटेस्टेंट मनीषा रानी के साथ भी उनका गाना रिलीज हुआ है। 
विज्ञापन


फिलहाल एल्विश बिग बॉस ओटीटी 2 फर्स्ट रनर अप अभिषेक मल्हान के साथ रियलिटी शो टेम्पटेशन आइसलैंड में पार्टिसिपेशन को लेकर चर्चा में हैं। एल्विश करीब 40 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं। गुरुग्राम में उनका 14 करोड़ का घर है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि उन्होंने दुबई में एक आलीशान घर और कार भी खरीदी है।

यूट्यूब-इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स
एल्विश यादव सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, उनके 14.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 15.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने 2016 में यूट्यूब वीडियो बनानी शुरू की थी।

जिस पर उसने जब फेमस बॉलीवुड स्टार्स को रोस्ट करना शुरू किया तो वह वायरल हो गया, इसके बाद उसके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ते चले गए। उनका एल्विश यादव व्लॉग्स नाम से एक और यूट्यूब चैनल है, जहां उनके लगभग 7.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
 

हरियाणा और महाराष्ट्र के सीएम ने किया था सम्मानित
रेव पार्टियों में सांपों का जहर परोसने में फंसे रियलिटी शो बिग बॉस के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सम्मानित किया था। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी उसका सम्मान कर चुके हैं। 

बिग बॉस का विजेता बनने पर गुरुग्राम में अगस्त में हुए सम्मान समारोह में तीन लाख लोग जमा हुए थे। एल्विश ने सीएम मनोहर लाल के साथ मंच पर एंट्री ली थी। मंच पर एल्विश के माता-पिता भी थे। वहीं, शिंदे गणेशोत्सव पर एल्विश को सरकारी आवास ‘वर्षा’ पर आमंत्रित किया था। एल्विश ने भगवान गणपति की पूजा की थी। इधर, पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की हैं। उसकी तलाश में पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा, मुंबई में दबिश दी है। 

रेव पार्टी और सांप के जहर मामले में एल्विश यादव समेत छह पर केस
आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी-2 जीतने के बाद से सुर्खियों में आए यूट्यूबर एल्विश यादव विवादों में घिर गए हैं। एल्विश यादव समेत छह आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-49 में वन्य जीव अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। 

एल्विश यादव समेत सभी आरोपियों पर रेव पार्टी आयोजित कराने व उसमें सांपों के जहर की सप्लाई करने वाले गिरोह से जुड़े होने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में नामजद पांच लोगों को गिरफ्तार कर छानबीन कर रही है। एल्विश यादव को दिल्ली, हरियाणा और मुंबई में पुलिस की पांच टीमें तलाश कर रही हैं। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों के परिजन ने आरोपों को निराधार बताया है।

सांसद मेनका गांधी द्वारा संचालित संस्था पीपुल्स फार एनिमल (पीएफए) में एनिमल वेलफेयर में आफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उन्होंने बताया कि एक ग्राहक बनकर उन्होंने यूट्यूबर एल्विश यादव को फोन कर रेव पार्टी आयोजित कराने की बात की और सांप का बंदोबस्त करने में मदद मांगी। 

नौ सांप व 20 मिलीलीटर जहर मिला

उसने बदरपुर निवासी एजेंट राहुल का नंबर दिया था। जिससे बातचीत के बाद 11 सांप पार्टी में लाने का सौदा 21 हजार रुपये में तय हुआ। राहुल (32) के अपने अन्य साथियों टीटूनाथ (45), जयकरन (50), नारायण (50) और रविनाथ (45) के साथ बताए गए स्थान सेक्टर-51 के सेवरॉन बैंकट हॉल पहुंचते ही पीएफए, वन विभाग और पुलिस की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से कुल नौ सांप व 20 मिलीलीटर जहर बरामद हुआ है। जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को दी शिकायत में पीएफए के आफिसर गौरव गुप्ता ने पुलिस को बताया है कि एल्विश यादव नोएडा-एनसीआर के फार्म हाउसों में अन्य यूट्यूबर सदस्यों के साथ मिलकर स्नेक वेनम व जिंदा सांपों के साथ पूर्व में भी वीडियो शूट कराते हैं। यही नहीं गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियों को आयोजित कराते हैं। जिनमें विदेशी युवतियों को बुलाकर स्नेक वेनम व नशीले पदार्थों का सेवन कराया जाता है। 

ये सारी जानकारी एजेंट राहुल से बातचीत के दौरान मिली है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह एक व्यक्ति के माध्यम से आरोपी एल्विश यादव से पार्टी के लिए बात की थी। जिसके बाद उसने एजेंट राहुल का नंबर दिया उनका नाम लेकर बात करने के लिए कहा। राहुल से संपर्क कर पार्टी आयोजित करने के लिए बुलाकर इसकी जानकारी वन विभाग और लोकल पुलिस को दे दी गई।

पांच लोग गिरफ्तार

दो नवंबर को सेक्टर-51 स्थित सेवरोन बैंक्वेट हाल में आरोपी राहुल अपने साथियों के साथ 9 सांप और जहर की एक शीशी लेकर पहुंच गया। ग्राहक बने पीएफए सदस्य गौरव ने सांप देखने की इच्छा जताई। जिसके बाद राहुल ने सांप का पिटारा खोल कर सामने रख दिया। जिसमें पांच कोबरा, एक अजगर, एक घोड़ा पछाड़ और दो दोमुंहा सांप शामिल थे। तभी वन विभाग और पुलिस की टीम ने सभी आरोपियों बदरपुर निवासी राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ को गिरफ्तार कर लिया। 

 

एल्विश यादव समेत छह नामजद

इनके पास से 20 मिलीलीटर स्नेक वेनम भी बरामद हुआ। नोएडा के प्रभारी डीसीपी (एंटी-नारकोटिक्स सेल) रामबदन सिंह का कहना है कि मामला वन्यजीव संरक्षण अधिनियम से जुड़ा हुआ है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एल्विश यादव समेत छह नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एल्विश यादव की गिरोह से संलिप्तता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी के विनर हैं एल्विश यादव
एल्विश ने हाल ही में बिग बास ओटीटी-2 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी। अंत में शो की ट्राफी भी अपने नाम की। बिग बाॅस के इतिहास में एल्विश यादव पहले वाइल्ड कार्ड हैं जिन्होंने ट्राफी अपने नाम की थी। एल्विश यादव काफी प्रसिद्ध यूट्यूबर और इंटरनेट मीडिया पर्सनालिटी हैं। उनके यूट्यूब चैनल एल्विश यादव के इस समय लगभग 1.45 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उनके पास एल्विश यादव व्लाग्स नाम से एक और यूट्यूब चैनल है, जहां उनके लगभग 75 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। यादव इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और उनके इंस्टा पर 1.60 करोड़ से ज्यादा प्रशंसक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें