सेक्टर-23ए में लावारिस कुत्तों का भारी आतंक है। कुत्तों के डर से सेक्टर के बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं और न ही पार्क में सैर कर पा रहे हैं। आरडब्ल्यूए की तरफ से सैकड़ों बार इसकी शिकायत नगर निगम और जिला प्रशासन को की जा चुकी है, लेकिन लोगों की इस समस्या पर कोई संज्ञान लेने वाला नहीं है। सेक्टर-23ए ईस्ट जोन की आरडब्ल्यूए प्रधान नीरू यादव ने बताया कि सेक्टर में सप्ताह में तीन दिन लावारिस कुत्ते काटने की घटना हो रही है।
बच्ची का चेहरा कई जगह से नोंचा
बच्ची के पिता मोहन सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। पत्नी रेखा घरों में साफ-सफाई का काम करती है। शुक्रवार शाम को बच्ची लक्ष्मी खेलने के लिए गई थी। इस दौरान एक लावारिस कुत्ते ने बच्ची पर अटैक कर दिया और उसे बुरी तरह से काट कर जख्मी कर दिया।
सेक्टर-23ए में जिस कुत्ते ने बच्ची को काटा है उसको पकड़ने के लिए टीम को भेजा है। उसे पकड़कर उसका अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सेक्टर में वैक्सीनेशन अभियान भी चलाया जाएगा। - डॉ आशीष सिंगला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर निगम, गुरुग्राम।