फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने कबूला जुर्म: कत्ल की वजह से लेकर शव ठिकाने लगाने तक, अभिजीत ने उगले हर राज

Wed, 17 Jan 2024 07:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

एसआईटी ने मुख्य आरोपी होटल मालिक अभिजीत से पूछताछ पूरी कर ली है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि व्यक्तिगत कारणों से उसने दिव्या को गोली मारी थी।
विज्ञापन
Divya Pahuja Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी होटल मालिक अभिजीत ने 13 दिन की पुलिस रिमांड के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी की ओर से तीन बार अदालत में पेश कर उसकी पुलिस रिमांड ली गई थी। बुधवार को उसकी पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया गया। जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

दो जनवरी को दिन में पांच बजे के लगभग मॉडल दिव्या पाहुजा की गोली मारकर हुई हत्या के मामले की जांच कर रही एसआईटी ने मुख्य आरोपी होटल मालिक अभिजीत से पूछताछ पूरी कर ली है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि व्यक्तिगत कारणों से उसने दिव्या को गोली मारी थी। बाद में उसने अपने दोस्त बलराज गिल और रवि बंगा को उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए भेजा था। 
 

पुलिस रिमांड के दौरान जांच में उसकी गर्लफ्रेंड मेघा नजफगढ़ से गिरफ्तार हुई। पुलिस ने उसे रिमांड पर रखने के बाद जेल भेज दिया था। उसके बाद उसके पीएसओ प्रवेश को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। उसे एक दिन की रिमांड पर जेल भेजा गया। हत्या के बाद पहले दिन ही सीसीटीवी फुटेज में दिव्या के शव को कंबल में लपेट कर घसीटने वाले हेमराज और ओम प्रकाश को उसी समय जेल भेज दिया गया था। इस मामले में अब तक पांच लोग जेल जा चुके हैं। 

दिव्या पाहुजा के शव को ठिकाने लगाने वाले बलराज गिल को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए चार दिन की रिमांड पर लिया था। गुरुवार को पुलिस उसे अदालत में पेश करेगी। दूसरी ओर दिव्या के शव को ठिकाने लगाने में बलराज गिल की मदद करने वाला उसका साथी रवि बंगा अभी तक भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। 

पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए भी छापा मार रही है। मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या का एक आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। उसका मानना है कि जांच के दौरान रवि बंगा की ओर से ऐसी कोई बात आती है, जिसमें अभिजीत का आमना-सामना होना है तो दोबारा से पुलिस रिमांड ली जा सकती है।  
विज्ञापन

दिव्या पाहुजा की हत्या के मुख्य आरोपी होटल मालिक अभिजीत की 13 दिन की पुलिस रिमांड पूरी हो गई है। उसकी पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया है। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। -वरुण दहिया, एसीपी अपराध, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें