फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों पर कब कसेगी नकेल: गुरुग्राम में आठ साल की मासूम पर हमला, बच्ची का चेहरा नोंचा... होगी सर्जरी

Sat, 20 Jan 2024 10:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक आठ साल की मासूम बच्ची को लावारिस कुत्ते ने जख्मी कर दिया। गुरुग्राम में सेक्टर-23ए इलाके में शुक्रवार शाम घटना हुई।
विज्ञापन
कुत्ते का आतंक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार शाम घर के बाहर खेलती एक मासूम बच्ची को लावारिश कुत्ते ने बुरी तरह से काटकर जख्मी कर दिया। सेक्टर के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते के चंगुल से बच्ची को बचाया। गंभीर हालत में बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने बच्ची की सर्जरी किए जाने की बात कही है। इस घटना के बाद से ही इलाके में जहां दहशत का माहौल है, वहीं लोगों में नगर निगम प्रशासन के प्रति गुस्सा भी है।
विज्ञापन

सेक्टर-23ए में लावारिस कुत्तों का भारी आतंक है। कुत्तों के डर से सेक्टर के बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं और न ही पार्क में सैर कर पा रहे हैं। आरडब्ल्यूए की तरफ से सैकड़ों बार इसकी शिकायत नगर निगम और जिला प्रशासन को की जा चुकी है, लेकिन लोगों की इस समस्या पर कोई संज्ञान लेने वाला नहीं है। सेक्टर-23ए ईस्ट जोन की आरडब्ल्यूए प्रधान नीरू यादव ने बताया कि सेक्टर में सप्ताह में तीन दिन लावारिस कुत्ते काटने की घटना हो रही है।
 

बच्ची का चेहरा कई जगह से नोंचा
बच्ची के पिता मोहन सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। पत्नी रेखा घरों में साफ-सफाई का काम करती है। शुक्रवार शाम को बच्ची लक्ष्मी खेलने के लिए गई थी। इस दौरान एक लावारिस कुत्ते ने बच्ची पर अटैक कर दिया और उसे बुरी तरह से काट कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

सेक्टर-23ए में जिस कुत्ते ने बच्ची को काटा है उसको पकड़ने के लिए टीम को भेजा है। उसे पकड़कर उसका अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सेक्टर में वैक्सीनेशन अभियान भी चलाया जाएगा। - डॉ आशीष सिंगला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें