फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने 64 परिवारों को दिए तीन विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित चिनटेल्स पैराडाइसो के डी-टॉवर में रहने वाले 64 परिवारों को तीन विकल्प दिए गए हैं। शुक्रवार को उपायुक्त निशांत कुमार यादव सोसाइटी पहुंचे और क्लब हाउस में पीड़ित परिवारों से बात की।
विज्ञापन

पहला विकल्प यह है कि वर्तमान में पीड़ित परिवार जिस वैकल्पिक व्यवस्था में रह रहे हैं वह वहां पर रहें जब तक कि उनके फ्लैट की संरचनात्मक जांच न हो जाए। आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों की टीम द्वारा सुझाए गए मरम्मत या पुर्ननिर्माण का कार्य पूरा होने तक वह उस व्यवस्था में निशुल्क रहते रहें। उन्हें इसके लिए कोई किराया नहीं देना होगा और इस अवधि के लिए उनका रखरखाव शुल्क भी माफ रहेगा।
दूसरा विकल्प यह दिया गया है कि कोई भी प्रभावित परिवार कहीं और अपनी पसंद के फ्लैट में शिफ्ट कर सकता है। जितने आकार के फ्लैट में वह परिवार रह रहा था, उसी आकार के फ्लैट के किराए का भुगतान बिल्डर द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

तीसरा विकल्प यह है कि जो परिवार किसी भी सूरत में यहां नहीं रहना चाहते और अपना फ्लैट छोड़ कर पूरी रकम की वापसी चाहते हैं। उनके द्वारा फ्लैट की जो कीमत बिल्डर को अदा की गई है, वह राशि साधारण ब्याज ( जो कानून के हिसाब से वाजिब बनती है ) के साथ उन्हें वापस कर दी जाएगी। इसके अलावा फ्लैट में करवाए गए इंटीरियर का थर्ड पार्टी से मूल्यांकन करा कर वह राशि भी लोगों को वापस दिलाई जाएगी। इस विकल्प को सुनने के बाद कुछ लोगों ने कहा कि कई परिवारों ने फ्लैट रीसेल में खरीदे हैं। ऐसे मामले में उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि जिला प्रशासन उनके इंटीरियर में हुए खर्च के रिफंड का कोई न कोई तरीका निकालेगा। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा तथा डीटीपी आरएस बाठ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें