फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल पहले रेस्ट हाउस के एक कमरे से शुरु हुआ गुरुग्राम विवि पीएचडी तक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। तीन साल पहले स्थापित गुरुग्राम विश्वविद्यालय के दूसरे कुलपति के रूप में प्रोफेसर दिनेश कुमार अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। वहीं पहले कुलपति मार्कंडेय आहूजा ने चार्ज छोड़ते समय तीन साल की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

निवर्तमान कुलपति मार्कंडेय आहूजा ने इस मौके पर कहा कि उन्होंने तीन साल पहले इस विवि को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के एक कमरे से संचालित किया था। आज इस विवि की अपनी बिल्डिंग है। नया एडमिस्ट्रेटिव और एकेडमिक ब्लॉक बनकर तैयार हो चुका है। कला संकाय से लेकर, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्स संचालित हैं। इनके अलावा इंजीनियरिंग, लॉ तथा अन्य दो दर्जन से अधिक प्रोफेशन कोर्स चल रहे हैं। इतना ही नहीं, आधा दर्जन विषयों में पीएचडी भी कराई जा रही है। वहीं दूसरी ओर नवागत कुलपति प्रो. दिनेश कुमार की प्राथमिकता नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन तथा शैक्षणिक एवं बुनियादी विकास को गति देना है। इसी के साथ वह उभरती प्रौद्योगिकी पर आधारित नए पाठ्यक्रम शुरू करेंगे। जिसमें इनोवेशन एवं स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने पर फोकस रहेगा। इन कोर्स से हरियाणा के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें