संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शुक्रवार रात को ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ नजर आई। स्टेशन से गुजर रहीं सभी ट्रेनें लगभग पूरी तरह से खचाखच भरी हुईं थी। वहीं प्लेटफॉर्म पर भी लोग और उनका सामान ही नजर आ रहा था। ट्रेनों में भीड़ के चलते कई यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर ही खड़े रहना पड़ा।
भीड़ के चलते यात्रियों को ट्रेन से उतरने और चढ़ने में भी परेशानी हुई। लोगो ने बताया कि त्योहार है तो सभी लोग अपने-अपने घरों को जा रहे हैं। ऐसे में भीड़ तो होगी ही पर इस तरह की चीजों पर प्रशासन को पहले से ध्यान देने की जरूरत है। नवीन नाम के एक यात्री ने बताया कि भीड़ होने के साथ-साथ कुछ ट्रेनें देरी से भी आ रही हैं। इसके चलते प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ रही है।