फरीदाबाद। सीही गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रदूषण मुक्त और पटाखे रहित दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया गया। जनहित सेवा संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश वैष्णव ने की।
अध्यापकों व छात्राओं ने गांव में जागरूकता रैली निकालकर ग्रीन व क्लीन प्रदूषण मुक्त, पटाखे रहित दिवाली मनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. जयप्रकाश वैष्णव ने कहा कि इस बार पटाखों की बजाय दीयों, फूलों, व प्राकृतिक रंगों से रंगोली बनाकर इस उत्सव को मनाएं। इस दौरान संस्था के प्रधान संत सिंह हुड्डा, महासचिव सुभाष गहलोत व मुख्य सचिव देवी चरण वैष्णव मौजूद रहे। संवाद