फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बालकनी से धक्का देने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी पति को को दो दिन की रिमांड पर लिया
विज्ञापन

गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र के अंसल वैली व्यू सोसायटी में पत्नी दीपिका को 8वीं मंजिल की बालकनी से धक्का देने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति विक्रम चौहान को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत से उसे दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। आरोपी की कथित प्रेमिका शेफाली तिवारी से भी पूछताछ की तैयारी है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने यह जानकारी दी।
अंसल वैली व्यू सोसायटी की टावर टी-3 में शनिवार रात 8वीं मंजिल से महिला की नीचे गिरने से मौत हो गई थी। मृतका दीपिका (32) के पिता हरि किशन आहूजा ने दामाद विक्रम पर प्रेम प्रसंग के चलते बेटी को धक्का देने का आरोप लगाया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का सोसायटी में रहने वाली शेफाली से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है, शेफाली ने दीपिका को विक्रम से अलग होने की धमकी दी थी। अलग न होने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका ने यह बात सोसायटी में रहने वाले अपने भाई हिमांशु को बताई थी। घटना के दौरान पास के फ्लैट में खड़े आरोपी विक्रम के भाई अमित व पड़ोस में रहने वाली लीना ने जब दीपिका को गिरते देखा तो उन्होंने हिमांशु को इसकी सूचना देते हुए दीपिका को आर्टिमिस अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें