फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से बेकरी कर्मचारियों ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से बेकरी कर्मियों ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म करने के लिए उसे बेकरी के अंदर खींच लिया था। छात्रा का शोर सुनकर एक पड़ोसी आ गया, जिसे देखकर आरोपी भाग गए। केस दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

एक महिला ने पालम विहार थाने में शिकायत दी है कि उसकी बेटी 10वीं में पढ़ती है। वह रविवार शाम सहेली के घर से लौट रही थी। जब वह कॉलोनी में बनी बेकरी के पास पहुंची तो बेकरी के कर्मचारी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के गांव पितनहेड़ी निवासी सासक व बिजनौर के गांव दौलताबाद निवासी अनसखस ने उसे पकड़ अंदर खींचने की कोशिश की, जिस पर लड़की ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाला एक युवक वहां पहुंचा। जिसे देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम नेहरा ने बताया सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें