फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पहुंचा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पहुंचा जेल
विज्ञापन

क्रॉसर...
- मोबाइल का ज्यादा प्रयोग करने पर हुआ था अवैध संबंधों का शक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-92 में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी ने रिमांड के दौरान बताया कि उसकी पत्नी काफी लंबे समय तक मोबाइल पर व्हाट्सऐप और कॉल पर बातें करती रहती थी जिसके चलते उसे अवैध संबंधों का शक हुआ था। इसके चलते ही उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि सेक्टर- 92 निवासी हरिओम अपनी पत्नी लक्ष्मी व दो बच्चों के साथ फ्लैट में रहते थे। हरिओम कोई काम नहीं करता था। आरोप है कि उसने कुछ समय पहले कुछ रुपये अपने ससुर से लिए थे। रुपयों को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद भी हो गया था। आरोप है कि वह अपनी पत्नी पर भी शक करता था। उसकी पत्नी का ज्यादातर समय मोबाइल पर ही बीतता था। ऐसे में उसे पत्नी के अवैध संबंध का शक था। अवैध संबंधों के शक होने व रुपयों को लेकर 13 अप्रैल को दोनों में झगड़ा काफी बढ़ गया। इसके चलते हरिओम ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। जब वह फ्लैट से बाहर जाने लगा तो हरिओम के ससुर वहां आ गए थे। हरिओम ने उन्हें पूरी बात बता दी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। सेक्टर-10 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लिया गया था, जिसने उक्त बातें बताई। रिमांड पूरा होने पर आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें