पूर्व सैनिक पेंशन अदालत 31 को
गुरुग्राम। जिला के भूतपूर्व सैनिकों को पेंशन प्राप्त करने में आ रही कठिनाईयों का समाधान करने के लिए 31 जुलाई को सेक्टर-44 के प्लॉट नंबर-53 स्थित डीपीडीओ कार्यालय में रक्षा पेंशन अदालत लगेगी। जिले में पहली बार पूर्व सैनिकों के लिए यह अदालत लगाई जा रही है।
रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी (डीपीडीओ) गुरुग्राम के लेखा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि डिफेंस पेंशनधारकों की सुविधा के लिए सरकार ने हर माह के अंतिम कार्य दिवस के दिन रक्षा पेंशन अदालत लगाने का निर्णय लिया है। जो पेंशनधारक बैंकों के माध्यम से रक्षा पेंशन ले रहें हैं, वह अदालत में आ सकते हैं। ब्यूरो