फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में मोबाइल चैटिंग करना महिला को पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो में मोबाइल चैटिंग करना महिला को पड़ा भारी, पर्स ले उड़े चोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ऑटो के अंदर महिला को मोबाइल पर चैटिंग करना भारी पड़ गया। महिला के ध्यान भटकते ही सरेराह बाइक सवार बदमाश महिला का पर्स चोरी कर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर सुशांतलोक थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-46 निवासी महिला अनुराधा झा शनिवार को वसंत कुंज से हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन उतरी। यहां से घर के लिए उन्होंने ऑटो लिया। ऑटो में बैठते ही महिला पर्स साइड में रखकर मोबाइल में चैटिंग करने में व्यस्त हो गई। महिला के मुताबिक इस दौरान उन्हें व्यस्त देखकर पास से गुजरे बाइक सवार दो युवकों ने उनका पर्स चोरी कर लिया। सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि वह समझ ही नहीं पाईं। पर्स में नकदी के अलावा कई जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। सुशांतलोक थाना पुलिस के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें