फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सात वर्षीय बच्ची को अगवा कर सनकी ऑटो चालक ने दुष्कर्म किया

Tue, 20 Jun 2017 01:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
आरोपी ऑटो ड्राइवर ग‌िरफ्तार - फोटो : ani
विज्ञापन
सात वर्षीय बच्ची को ऑटो चालक ने बहलाफुसला कर अगवा कर दुष्कर्म किया। बच्ची का नागरिक अस्तपाल में उपचार चल रहा है। उद्योग विहार थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सनकी है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह  पुरानी वारदातों में तो शामिल नहीं है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर यूपी निवासी एक दंपति डूंडाहेडा में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करते है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को दोनों काम पर गए थे। इस दौरान उनकी सात साल की बेटी समेत चार बच्चे घर पर थे। देर शाम उन्हें बच्ची के खून से लथपथ हालत और बहोश पड़े होने की सूचना मिली। 

पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने बताया कि आरोपी पीड़ित की बच्ची पर पहले से नजर रखे हुए था। बच्ची को अगवा करने से पहले भी उसके कमरे पर आया था।  चचेरे भाई की मदद से बच्ची के परिजनों के बारे में पूरी जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची को चाकलेट देने के बहाने साथ ले गया

जिसके बाद रविवार को आरोपी फिर आया और परिजनों के न होने पर बच्ची को चाकलेट देने के बहाने साथ ले गया। आरोपी के साथ ही बच्ची का चचेरा भाई चला गया। ऑटो चालक ने झाडिय़ों  में बच्ची से रेप किया। 

रेप के मामलों को गंभीरता से पुलिस आयुक्त ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डीसीपी वेस्ट सुमीत कुमार को जिम्मेदारी सौपी। डीसीपी सुमित कुमार एसीपी उद्योग विहार और उद्योग विहार थाना प्रभारी अर्जुन के साथ पुलिस टीम को जांच में शामिल किया गया। 

पुलिस की 25 टीमों ने हजारों घरों को रात भर छानबीन किया। हर टीम में दो पुलिस कर्मी थे। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को लेकर जाता हुआ दिखाई दिया।  आरोपी ऑटो चालक की पहचान 20 वर्षीय कमल के रुप में हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें