गुरुग्राम। डीएलएफ फेस दो थाना क्षेत्र निवासी एक महिला के खाते से शातिर ठग ने तीन बार में 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालकर कॉल किया था। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
डीएलएफ फेस दो में गीता रहती हैं। वह सरकारी विभाग से रिटायर्ड हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका खाता स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई ) में है। उनके पेटीएम खाते से सात हजार रुपये कट गए। जानकारी करने के लिए उन्होंने ऑनलाइन एसबीआई के कस्टमर केयर का नंबर निकालकर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताते हुए कहा कि उनके रुपये वापस आ जाएंगे। उन्हें एक फॉर्म भरना होगा। एक नंबर से उनके पास फॉर्म आया। उन्होंने नाम और खाता नंबर डाल दिया। उनके खाते से तीन बार में करीब 50 हजार रुपये कट गए। पीड़िता ने खाता ब्लॉक कराया। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच अधिकारी का कहना है कि नंबर के आधार पर जांच की जा रही है।
------