फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुग्राम। सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम पर मिले युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। युवती का कहना है कि आरोपी ने उससे कई बार रुपये भी उधार लिए। 7 अगस्त को आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। बैंक स्टेटमेंट आने के बाद उसे पता चला कि उसके खाते से 9 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं। आरोप है कि आरोपी ने धोखे से एटीएम कार्ड ले लिया और फिर ये राशि निकाल ली। शिकायत पर बजघेड़ा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार शिकायत देने वाली युवती पालम विहार क्षेत्र में रहती है।
विज्ञापन

निजी कंपनी में नौकरी करती है। युवती का कहना है कि फरवरी माह में इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात ग्रेटर नोएडा निवासी विक्रांत भाटी से हुई। दोनों में अक्सर बातचीत होने लगी और फिर युवक एक दिन उसके घर मिलने भी आया। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गया और शादी का वादा भी कर लिया। 3 अप्रैल को आरोपी ने पहली बार युवती के घर पर ही दुष्कर्म किया। फिर 17 मई और 12 जून को भी आरोपी ने दुष्कर्म किया। युवती का कहना है कि 15 फरवरी को पहली बार आरोपी ने उससे 1 हजार रुपये मांगे। फिर 24 फरवरी को 50 हजार रुपये लिए। 20 मार्च को आरोपी युवती के घर ही रुका और बहाने से क्रेडिट कार्ड ले लिए। 23 जुलाई को दोनों दिल्ली के लाजपत नगर में मिले जहां युवक ने अलग-अलग जाति बताकर शादी से इनकार कर दिया। युवती ने विरोध जताया लेकिन वह नहीं माना। 7 अगस्त को युवती ने बैंक स्टेटमेंट चेक की तो पाया कि उसके खाते से 8 लाख 99 हजार 298 रुपये निकाले जा चुके हैं।
युवती ने डेबिट कार्ड चेक किया तो वह भी गायब था। तब युवती समझ गई कि प्रेमी ने ही धोखे से उसका डेबिट कार्ड ले जाकर ये राशि निकाल ली है। युवती ने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो धमकी देने लगा कि मेरे पास तुम्हारी कुछ आपत्तिजनक फोटो है, वह वायरल कर दूंगा। युवती का कहना है कि आरोपित ने उसे धमकी देते हुए कहा कि मेरे चाचा विधायक हैं और पुलिस में भी मेरे जानकार हैं तो तुम कुछ नहीं कर सकती। अब परेशान होकर युवती ने शिकायत पुलिस को दी है। बजघेड़ा थाना एसएचओ ने बताया कि यह पता चला है कि आरोपी कोई दुकान चलाता है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें