फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटेज कार के शौकीनों के लिए नीलामी, दो दिन तक 20 कारों और 15 पेंटिंग की होगी नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। म्यूजियो कैमरा में बुधवार से भारत का पहला स्पेशलिस्ट ऑटो मोबाइल और ऑटोमोटिव फाइन आर्ट्स ऑक्शन का आयोजन किया जाना है। विंटेज कारों के शौकीन इसमें हिस्सा लेंगे। मंगलवार को यहां पर नौ विंटेज कारों का प्रिव्यू भी किया गया। कार्यक्रम के शुरूआत में मारवाड़-जोधपुर के महाराजा गज सिंह द्वितीय बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 24 से 26 नवंबर को यह प्रिव्यू रहेगा।
विज्ञापन

हिस्टोरिकल ऑक्शन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से विंटेज कारों के शौकीनों लिए नीलामी का आयोजन कर रहा है। इसके साथ ही फिल्म निर्माता व कलाकार राजा मुजफ्फर अली की ईथर एब्स्ट्रेक्शन की सिग्नेचर स्टाइल पेंटिंग का भी ऑक्शन होगा। उन्होंने कहा कि मेरे और मेरे जैसे कई अन्य लोगों के लिए कार एक खिलौना है। जब भी वह कार को देखते हैं उनके अंदर एक चंचलता जाग उठती है। पेंटिंग से होने वाली आय को वह डोनेट करेंगे। जबकि हिस्टोरिकल ऑक्शन के चेयरमैन एचएच राणा मानवेंद्र सिंह ने बताया कि 20 चुनिंदा विंटेज कारों की नीलामी की जानी है। जिनमें से नौ का प्रिव्यू किया गया है। इसमें 1959 की कैडिलैक पिंक, 1958 की एमजीए 1500 स्पोर्ट्सकार, 1958 की टोयोटा एफजे40 लैंड क्रूजर, फीएट 500 सी टोपोलीनो, 1982 की मर्सिडीज 200, 1934 कैडिलैक 355डी सेडान, 1958 की मर्सिडीज बेंज 180, 1924 कह ऑस्टिन, 1947 की क्रिसलर विंडसर है। साथ ही एक पूर्व भारतीय सेना महिंद्रा जीप सीजे 3बी नीलाम की जाएगी। इसकी पूरी आय सेना के वेटरंस वेलफेयर ग्रुप को दी जाएगी। यह जानकारी कंपनी के पदाधिकारी ने दी। एचएच राणा मानवेंद्र सिंह, अमल, मदन मोहन समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें