फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पहचान पत्र के विदेशियों को सिम कार्ड बेचने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने बिना पहचान पत्र के एक्टिवेट सिम कार्ड विदेशियों को बेचने वाले आरोपी को सोमवार रात आर्टिमिस अस्पताल के सामने से गिरफ्तार किया है। सेक्टर-53 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मंगलवार को अदालत में पेश किया। पुलिस आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविन्द्र निवासी गांव मुकुंदपुर, जिला मुजफरनगर, यूपी के रूप में हुई है । छानबीन में पता चला कि आरोपी 17 साल से वजीराबाद में किराये पर रह रहा है। वह आर्टिमिस अस्पताल के सामने गेस्ट हाउस में रहने वाले विदेशी नागरिकों को 600 से 800 रुपये में यह सिम बेचता था। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की ओर से सेक्टर-53 थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर लेकर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि यह सिम जहीर निवासी शहीन बाग, दिल्ली व ललित निवासी इंदिरा नगर कालोनी, गुरुग्राम की आईडी पर एक्टिवेट हुए हैं।
यह भी जानें
: दस्ते ने आरोपी के कब्जे से 14 चालू सिम, 22 मोबाइल व अलग-अलग कंपनी के 52 सिम कार्ड व 18500 रुपये बरामद किए है।
: बाइक पर बैठकर बेच रहा था सिम।
: 600 से 800 रुपये प्रति सिम की दर से बेचता था।
: सेक्टर-18 में मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने पहले भी फर्जी आईडी बनाने वाले गिरोह का किया है खुलासा।
विदेशियों को सिम कार्ड जारी करने के नियम
: पासपोर्ट की प्रति
: स्थानीय रेंटल एग्रीमेंट
: एक स्थानीय नंबर देना होता है।
: वेरफिकेशन के बाद ही एक्टिवेट होता है सिम।
लापरवाही उजागर होने पर कार्रवाई होगी
पुलिस की ओर से चल रही जांच में सबसे पहले जिस पहचान पत्र पर सिम जारी हुआ है, उसके असली होने की जांच चल रही है। कंपनी के लोगों की लापरवाही उजागर होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चार साल से इस तरह से बेच रहा है सिम
पुलिस यह जानने में जुटी है कि आरोपी की ओर से अब तक कितने सिम कार्ड बेचे गए हैं। छानबीन में पता चला है कि वर्ष 2018 से यह काम कर रहा है। निजी अस्पताल के सामने बने गेस्ट हाउस में विदेश से उपचार के लिए बहुत लोग आते हैं, जिनको आसानी से यह सिम उपलब्ध कराता था।
बिना पहचान पत्र के एक्टिवेट सिम बेचने की सूचना के बाद छापा मारा गया। सेक्टर-53 थाना पुलिस को जांच सौंप दी गई है। इस मामले में और कितने लोग शामिल है। जांच के दौरान इसका खुलासा कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-इंद्रजीत यादव , डीएसपी , मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें