फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी : अंडर-14 में खुशबू अरोड़ा व खुशवर्धन प्रथम

Fri, 01 Aug 2025 11:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
11वीं जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। डिस्ट्रिक्ट आर्चरी एसोसिएशन की ओर से आयोजित 11वीं जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में बालक और बालिका वर्ग के लिए आयोजित की गई।


बालिका वर्ग के अंडर-14 मुकाबले में सेक्टर-14 स्थित डीएवी स्कूल की खुशबू अरोड़ा ने 107 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि शिशु कल्याण सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नव्या ने 103 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर एआईएस-43 की गुनिका सिंह और चौथे पर द मौर्या स्कूल की पल्लवी रही।
विज्ञापन



बालक वर्ग के अंडर-14 मुकाबलों में आर.पी.एस.-89 के खुशवर्धन ने 138 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। अमन (दीपिका पब्लिक स्कूल मानेसर) ने 136 अंकों के साथ दूसरा, मधुवन (आर.पी.एस.-89) ने 101 अंकों के साथ तीसरा तथा भावय अंजना ने 97 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।



अंडर-17 बालिका वर्ग में एच.एम. स्कूल की तनिष्का सिंह ने 127 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, प्रिया ने 115 अंकों के साथ दूसरा स्थान और मंया ने 96 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। अहन्या बंसल (आर.पी.एस.-89) 88 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही।



अंडर-17 बालक वर्ग में सीएवी स्कूल के कार्तिकेय यादव ने 135 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। आर.पी.एस.-89 के आदित्य यादव ने 121 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि मानव रचना स्कूल-46 के रेहान यादव और ह्रदयांश सिंह ने क्रमश: 119 और 113 अंकों के साथ तीसरा व चौथा स्थान पाया।



अंडर-19 बालक वर्ग में एच.एम. स्कूल के सौरभ कुमार ने 124 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। उनके स्कूल के ही वंश (100 अंक) और विवेक कुमार (71 अंक) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। मानव रचना स्कूल-46 के आरव मल्होत्रा 45 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन




अंडर-19 बालिका वर्ग में एच.एम. स्कूल की अंशिका ने 96 अंकों के साथ प्रथम स्थान पाया। वहीं, वैष्णवी (87 अंक), ऋतिका सामल (86 अंक) और अनिश्का मोहन (34 अंक) दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें