फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालयों में दो सितंबर तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 में स्नातक के प्रथम वर्ष के दाखिलों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में समस्याएं आने के बाद उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने ऑनलाइन आवेदन की तारीख 2 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। गुरुग्राम के 9 राजकीय महाविद्यालयों में 8730 सीटों पर बृहस्पतिवार को छात्रों ने अब तक 27 हजार से अधिक ऑनलाइन आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में 2900 सीटों के लिए 8700 आवेदन, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 में 2400 सीटों के लिए 6669 आवेदन, राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 में 1190 सीटों के लिए 8521 आवेदन, राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-52 में 240 सीटों के लिए 424 आवेदन, राजकीय कन्या महाविद्यालय मानेसर में 400 सीटों लिए 400 आवेदन, राजकीय महाविद्यालय फर्रुखनगर में 240 सीटों के 300 आवेदन, राजकीय महाविद्यालय जाटोली हेलीमंडी में 560 सीटों के लिए लगभग 1000 आवेदन, राजकीय महाविद्यालय रिठौज में 240 सीटों के लिए लगभग 200 आवेदन और राजकीय महाविद्यालय सिधरावली में 560 सीटों के लिए 912 आवेदन आ चुके हैं।
अब इन तिथियों के अनुसार चलेगी प्रक्रिया
पहले के शेड्यूल के अनुसार 16 अगस्त से शुरू हुए ऑनलाइन आवेदनों की अंतिम तिथि पहले तो 28 सितंबर थी। इसे अब बढ़ाकर 2 सितंबर कर दिया गया है। आवेदन फार्मों का ऑनलाइन सत्यापन 4 सितंबर तक होगा। इसके उपरांत पहली मेरिट 8 सितंबर को जारी की जाएगी। वहीं छात्र 9 सितंबर से 13 सितंबर तक फीस जमा कराकर दाखिला ले सकेंगे। दूसरी मेरिट 15 सितंबर को जारी होगी और छात्र 18 सितंबर तक फीस जमा करा सकेंगे। 21 सितंबर को बची हुई सीटों पर दाखिलों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा पोर्टल को दोबारा खोला जाएगा और काउंसलिंग के जरिये खाली बची सीटों पर दाखिले होंगे।
विज्ञापन

स्कूलों से मार्कशीट व चरित्र प्रमाणपत्र नहीं मिलने के कारण छात्रों को परेशानी हो रही थी। इसको लेकर उच्चतर शिक्षा निदेशालय के पास शिकायतें पहुंच रही थी। इस पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की समयावधि बढ़ाई है। आवेदन का समय मिलने के बाद जो छात्र किसी कारण फॉर्म नहीं भर पाए थे, अब भी महाविद्यालयों में आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

- डॉ.सत्यमन्यु यादव, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें