फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: देश में पहली बार दिखा दुर्लभ काला गिद्ध, अमेरिकन पक्षी को देख हर कोई हैरान

Sun, 29 Jan 2023 09:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

काला गिद्ध अमेरिकी महाद्वीप के देश पेरु, चिली और उरुग्वे में पाया जाता है। इससे पहले इसे कभी भारत में नहीं देखा गया। इस घटना से पहले इसका कोई प्रवासी रिकॉर्ड भी नहीं मिलता है।
विज्ञापन
अमेरिकी काला गिद्ध - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम स्थित चंदू वेटलैंड इलाके में अमेरिकी काला गिद्ध देखा गया है। जानकारों के अनुसार यह गुरुग्राम ही नहीं भारत में भी पहली बार देखा गया है। पक्षी को पहली बार 27 जनवरी की शाम को सुल्तानपुर पक्षी अभ्यारण्य के एक गाइड ने देखा था।

विज्ञापन


उसने सुबह से ही साइट पर आने वाले पक्षी प्रेमियों को सतर्क कर दिया था। काला गिद्ध अमेरिकी महाद्वीप के देश पेरु, चिली और उरुग्वे में पाया जाता है। इससे पहले इसे कभी भारत में नहीं देखा गया। इस घटना से पहले इसका कोई प्रवासी रिकॉर्ड भी नहीं मिलता है।

पक्षी अस्पताल चलाने वाले डॉ. राजकुमार का कहना है कि इस प्रजाति के गिद्ध अपने क्षेत्र में ही रहना पंसद करते हैं। वह एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप की यात्रा नहीं करते। इसके पीछे अवैध वन्यजीव व्यापार की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें