फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 3 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिले में 3 नए मरीज मिले। अब कुल मरीजों का आंकड़ा 291 पर पहुंच गया है। वहीं, मच्छरों का लार्वा मिलने पर अब तक कुल 14246 घरों को नगर निगम की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। अब तक जिले में डेंगू की जांच के लिए 5050 नमूने लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

मच्छरों का लार्वा मिलने पर निगम प्रशासन की तरफ से सोमवार को 63 घरों को नोटिस दी गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मलेरिया के मरीजों की संख्या अब भी 2 पर ही सीमित है। डेंगू की जांच के लिए पिछले 24 घंटे में 61 नमूने लिए गए हैं। बुखार के मरीजों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग तेजी से शहरी व ग्रामीण इलाके में जांच अभियान चला रहा है। इसके तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक जिले में 685390 घरों का सर्वे कर चुका है। इसी क्रम में सोमवार को भी जिले में 9910 घरों का रैपिड सर्वे किया गया, जिसमें से शहरी क्षेत्र में 4231 व ग्रामीण इलाके के 5679 घरों में सर्वे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें