फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटौदी कस्बे में बनेगा महाविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। कस्बा स्थित आश्रम हरि मंदिर में आयोजित षष्टिपूर्ति महोत्सव में सीएम मनोहर लाल भी शामिल हुए। आश्रम संचालक महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज को उनके जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद आश्रम के प्रांगण से ही कस्बे में कॉलेज बनाने की घोषणा की। वहीं सवा करोड़ की राशि से आश्रम के प्रांगण को वातानुकूलित, साउंडप्रूफ करने के काम को जल्द कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शनिवार देर शाम पहुंचे मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि संतों के उपदेश समाज के लिए प्रेरणा दायक हैं। महामंडलेश्वर महाराज द्वारा समाज हित में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। कहा कि संत-महात्मा मनुष्य की भावना में देशप्रेम की ज्योत ऐसे जलाते हैं इनकी कोई तुलना नहीं हो सकती है। इसके जवाब में महामंडलेश्वर महाराज ने कहा कि समाज के लिए कुछ कर जाऊं, यही मेरे जीवन का लक्ष्य रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पटौदी में कॉलेज बनवाने की घोषणा की। वहीं सवा करोड़ की राशि से आश्रम के प्रांगण को वातानुकूलित, साउंड प्रूफ्र करने के काम को जल्द पूरा कराने के लिए विधायक सत्यप्रकाश जरावता को निर्देश दिए। सीएम ने मंच से विधायक की प्रशंसा भी की। कार्यक्रम के बीच संस्था की ओर से 600 जरूरतमंद लोगों को राशन व घर का उपयोगी सामान भी वितरित किया गया।
14 अगस्त 2022 से मनाएंगे विभीषिका दिवस
सीएमए ने कहा कि संघर्ष के बाद मिली आजादी के बाद भारत विभाजन के समय भी लाखों लोग शहीद हुए थे। उनको भी कभी भूलना नहीं चाहिए। इन शहीदों की याद में पंचनंद ट्रस्ट द्वारा कुरुक्षेत्र में 2022 से हर बार 14 अगस्त को शहीदों की याद में विभीषिका दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता, बड़खल विधायक सीमा त्रिखा, सोहना विधायक संजय सिंह, कोसली विधायक लक्ष्मण यादव, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, पलवल विधायक दीपक मंगला, हरको चेयरमैन डॉ. अरविन्द यादव, विधायक राजेश नागर, हथीन विधायक प्रवीण डागर, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, जीएल शर्मा, भानीराम मंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें