फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्पू घर मामले में एम्यूजमेंट कंपनी पर 22 केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अप्पू घर के साथ मॉल बनाने के लिए निवेशकों से करोड़ों रुपये लेने के बाद भी प्रोजेक्ट को समय से पूरा न करने के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद एम्यूजमेंट कंपनी पर एक साथ 22 केस दर्ज किए गए हैं। निवेशकों को गुमराह कर उनकी राशि को हड़पने के आरोप कंपनी पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं ने कोर्ट में बताया था कि अप्पू घर के पास मॉल बनाने का प्रोजेक्ट 2011 में शुरू हुआ था। यह 2014 तक पूरा होना था। निवेशकों को इसमें दुकानें अलॉट करनी थीं, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। मॉल बना रही कंपनी एम्यूजमेंट बार-बार झूठ बोलकर निवेशकों को गुमराह कर रही है।
कंपनी के अधिकारी ज्ञान बिजेश्वर, रोबिन बिजेश्वर, मोनी बिजेश्वर, राकेश बाबर, अपूर्व बाबर, नरेंद्र कुमार सूरणा आदि पर सुनवाई न करने का आरोप है। निवेशकों ने कई बार अपने रुपये वापस भी मांगे पर इन अधिकारियों ने रुपये देने से मना कर दिया। इस मामले में निवेशक कमर्न विनीत महत्ता, ब्रिगेडियर समील लांबा, संजीव मदान, राजीव कुमार, सोनिया सचदेवा, अशोक कुमार तनेजा और हरचरण सिंह बेदी आदि ने शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें